स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी की पुरुष कबड्डी टीम वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना

0
  • ” विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित “

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल की पुरुष कबड्डी टीम वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हो गई है। टीम के साथ श्री ममलेश कर्मा, स्पोर्ट्स मैनेजर, स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, एसजीएसयू, कोच एवं मैनेजर के रूप में शामिल हैं।

इस अवसर पर एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और टीम भावना प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी टीम पूरे समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी।”

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में सहभागिता विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा और क्षमताओं को परखने का महत्वपूर्ण अवसर देती है। मैं सभी खिलाड़ियों से अपेक्षा करता हूं कि वे पूरे अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।”

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा, “विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम पूरी टीम की सफलता की कामना करते हैं।”

इस अवसर पर डॉ. वी.के. गुप्ता, डीन एकेडमिक्स; डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू); डॉ. संजू शर्मा, हेड ऑफ स्कूल, एजुकेशन; श्री ममलेश कर्मा, स्पोर्ट्स मैनेजर, स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर; सुश्री नलिनी खरे, स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विश्वविद्यालय के सभी हेड्स ऑफ स्कूल (एचओएस) एवं संकाय सदस्यों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, अनुशासन बनाए रखने, समर्पण एवं टीम समन्वय के साथ खेलने तथा सच्ची खेल भावना का परिचय देने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here