छत्तीसगढ़ ने विदर्भ को 8 विकेट से हराया, चांद चेलक और कृति गुप्ता ने जड़े अर्धशतक

0
Team Chhattisgarh women's under 23

रायपुर: बीसीसीआई द्वारा आयोजित वुमेंस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 14 नवंबर 2026 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपना तीसरा मुकाबला 17 नवंबर 2026 को त्रिवेंद्रम में विदर्भ अंडर-23 टीम के विरुद्ध खेला। इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदर्भ को 8 विकेट से पराजित किया।

विदर्भ अंडर-23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। विदर्भ की ओर से साई भोयर ने नाबाद 53 रन तथा सयाली शिंदे ने 43 रनों का योगदान दिया।

Chand Chelak – 58 Runs
छत्तीसगढ़ की ओर से साक्षी शुक्ला, शिविका अग्रवाल, कृति गुप्ता और किरण वर्मा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से चांद चेलक ने शानदार 58 रन बनाए, जबकि कप्तान कृति गुप्ता ने नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अतिरिक्त मानसी मौर्य ने 15 रनों का योगदान दिया।

Kriti Gupya – 55* Runs and 1 wicket
विदर्भ की ओर से जान्हवी और तृप्ति ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

इस प्रकार छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विदर्भ को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता में एक और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here