नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले मंगलवार (17 नवंबर) को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 3 खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ। मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखाई देंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंग्लैंड के ऑलरराउंडर सैम करन को अपने साथ जोड़ लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा 10 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद, शमी अब 8 करोड़ रुपये की फीस पर राजस्थान रॉयल्स से जुड़े गए हैं। शमी अपनी बेहतरीन स्किल्स और शानदार गेंदबाजी क्षमता से राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग अटैक को और मजबूत करेंगे। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 132 आईपीएल मैचों में 145 विकेट लिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स पहुंचे एम सिद्धार्थ
बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स चले गए हैं। इसके लिए उन्हें 75 लाख रुपये की मौजूदा फीस मिलेगी। वहीं, ऑलराउंडर सैम करन को राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जायंटस में ट्रेड किया गया है। जिसके लिए उन्हें 2.4 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस मिलेगी। अपने अब तक के आईपीएल करियर में उन्होंने 59 विकेट लिए हैं और 997 रन बनाए हैं। अपनी विविधताओं और दबाव की स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए मशहूर करन, टीम को और अधिक गहराई और विविधता प्रदान करते हैं।


