IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स तैयार, पंत की वापसी के साथ इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास के सबसे अहम प्लेयर ट्रेड में से एक के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में वापसी हो गई है। पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जिसके लिए उन्होंने 2016 से 2024 के बीच लगातार 9 सीजन खेले। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की ओर से 111 मुकाबलों में हिस्सा लिया था।

यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा मैच हैं। लगभग एक दशक तक इस फ्रेंचाइजी का अहम चेहरा रहे ऋषभ पंत ने 2021 से 2024 तक चार सीजन में 43 मैच में टीम की कप्तानी भी की थी। वहीं कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के साथ पांच सफल सीजन बिताने के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं। आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े के बाद लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने 65 मैच में 72 विकेट लिए।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ट्रेड किया। टी नटराजन की एसआरएच में वापसी हुई, जबकि लेग-स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए। 26 वर्षीय जीशान अंसारी ने IPL के 10 मैच में 6 विकेट लिए हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग विभाग को और मजबूत बनाएंगे। जीशान अंसारी 40 लाख रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ियों की सूची

मिचेल स्टार्क, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारिख, दुशमंता चमीरा, रेहान अहमद, अजय मंडल, टी नटराजन (ट्रेड आउट), कुलदीप यादव (ट्रेड आउट)।

रिटेन किये गए खिलाड़ी

अक्षर पटेल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, आकिब नबी, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, काइल जैमीसन, ऋषभ पंत (ट्रेड इन), जीशान अंसारी (ट्रेड इन)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here