नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम 10वें और आखिरी स्थान पर रही थी। लखनऊ ने 14 मुकाबलों में से केवल 4 में जीत हासिल की थी। अब आईपीएल 2027 में टीम के प्रशंसकों को बेहतर प्रदर्शन और मजबूत वापसी की उम्मीद होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 23 जून 2026 को कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव के साथ ट्रेड किया।
इसे ऋषभ पंत की घर वापसी के तौर पर देखा गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान को दिल्ली कैपिटल्स को सौंपा और बदले में कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने साथ जोड़ा। तब से अब तक एलएसजी (LSG) ने कोई नया कप्तान नियुक्त नहीं किया है। आईपीएल 2027 से पहले मोहम्मद शमी और मणिमारन सिद्धार्थ लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स में चले गए, जबकि सैम करन (राजस्थान रॉयल्स) लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए। सैम करन को उनकी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया है।
रिलीज किये गये खिलाड़ी
आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, ऋषभ पंत (ट्रेड आउट), मोहम्मद शमी (ट्रेड आउट), मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड आउट)।
रिटेन किये गए खिलाड़ी
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, कुलदीप यादव (ट्रेड इन), सैम करन (ट्रेड इन)।


