आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद में बड़ा फेरबदल, जानिए पूरी सूची

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने ट्रैविस हेड, गेराल्ड कोएत्जी सहित नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया और कुल 21.35 करोड़ रुपये का बजट फ्री कर लिया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स और हर्षल पटेल को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया। लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स के बदले सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स से नाथन एलिस और खलील अहमद को अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा दो बार के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल को आधी कीमत पर गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

ट्रैविस हेड (14 करोड़ रुपये), कामिंदु मेंडिस (75 लाख रुपये), जयदेव उनादकट (एक करोड़ रुपये), दिलशान मदुशंका (75 लाख रुपये), ओंकार तारमाले (30 लाख रुपये), अमित कुमार (30 लाख रुपये), शिवम मावी (75 लाख रुपये), गेराल्ड कोएत्जी (दो करोड़ रुपये), डेविड पेन (1.5 करोड़ रुपये)। ट्रेड आउट: हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स।

रिटेन किये गए खिलाड़ी

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, रविचंद्रन स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, आरएस अम्बरीश, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा। ट्रेड इन: टी नटराजन, खलील अहमद, नाथन एलिस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here