IPL 2027 रिटेंशन: मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, जानिए पूरी सूची

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों में बड़े बदलाव किए हैं। आगामी सीजन की तैयारियों के तहत कई टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि कई खिलाड़ियों को ट्रेड के जरिए दूसरी फ्रेंचाइजी में शामिल किया गया है। इन फेरबदल के बाद सभी टीमों का नया संयोजन सामने आया है, जिससे आईपीएल 2027 का रोमांच और बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी 10 टीमों ने मिलकर कुल 87 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि 14 खिलाड़ियों को ट्रेड आउट किया गया है। इस तरह कुल 101 खिलाड़ियों के नाम इन बदलावों में शामिल हैं।

रिलीज किए गए खिलाड़ियों में एमएस धोनी, मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, ट्रेंट बोल्ट, अजिंक्य रहाणे और कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं। ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी ट्रेड आउट की सूची में हैं। मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 11-11 खिलाड़ियों को अपनी टीम से बाहर किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को ट्रेड आउट किया है। आइए, जानते हैं आईपीएल की सभी 10 टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है और किन्हें ट्रेड किया है।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और कृष्ण भगत को रिलीज किया है। हार्दिक पंड्या ट्रेड आउट हुए हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की रिलीज लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम एमएस धोनी का है। फ्रेंचाइजी ने मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन, जैक फॉल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा को भी रिलीज किया है। खलील अहमद और नाथन एलिस ट्रेड आउट हुए हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रैविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तारमले, अमित कुमार, शिवम मावी, जेराल्ड कोएत्जी और डेविड पेन को रिलीज किया है। हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स ट्रेड आउट हुए हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क, नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारिख, दुश्मंता चमीरा, रेहान अहमद और अजय मंडल को रिलीज किया है। टी नटराजन और कुलदीप यादव ट्रेड आउट हुए हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लुवनित सिसोदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह और उमरान मलिक को रिलीज किया है।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स की सूची में आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी शामिल हैं। ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और मणिमारन सिद्धार्थ ट्रेड आउट हुए हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने नेहल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, प्याला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद को रिलीज किया है। अर्शदीप सिंह ट्रेड आउट हुए हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुतुर और रवि सिंह को रिलीज किया है। सैम करन ट्रेड आउट हुए हैं।

रिलीज किये गए खिलाड़ी: आरसीबी और गुजरात टाइटंस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल और विहान मल्होत्रा को रिलीज किया है। गुजरात टाइटंस ने इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइजन को रिलीज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here