नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और सुनील नरेन जैसे बड़े खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन किया है। सभी 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 1002.05 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इनमें 55 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
गुजरात टाइटंस ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 19-19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास सबसे ज्यादा 7 विदेशी खिलाड़ी हैं। 18 खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आईपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी में सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। उसे अपनी टीम में 7 जगह भरनी हैं। गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये शेष हैं। उसे तीन खिलाड़ियों को खरीदना है। सभी 10 टीमों के पास नीलामी में कुल 297.95 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे।
सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वॉड में 66 खाली जगहें भरनी हैं। इनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट में जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, किसके पास कितना ऑक्शन पर्स बचा है और सभी फ्रेंचाइजी की पूरी रिटेंशन लिस्ट। अन्य टीमों के पास बचे पैसे और खाली जगहों की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास 14.50 करोड़ रुपये और 5 स्लॉट, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 28.05 करोड़ रुपये और 6 स्लॉट, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 41.65 करोड़ रुपये और 8 स्लॉट बचे हैं।
इसी तरह मुंबई इंडियंस (MI) के पास 32.60 करोड़ रुपये और 9 स्लॉट, पंजाब किंग्स के पास 18.60 करोड़ रुपये और 6 स्लॉट, राजस्थान रॉयल्स के पास 27.05 करोड़ रुपये और 6 स्लॉट, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास 40.15 करोड़ रुपये और 7 स्लॉट खाली हैं। इस तरह सभी 10 टीमों में कुल 66 खिलाड़ियों की जगह खाली है। इनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं। इस रिपोर्ट में जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, किसके पास कितना ऑक्शन पर्स बचा है और सभी फ्रेंचाइजी की पूरी रिटेंशन लिस्ट।
रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची
चेन्नई सुपर किंग्स: अकील होसेन, अंशुल कम्बोज, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, गुरजपनतीत सिंह, जैक एडवर्ड्स (ट्रेड इन), जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड इन), मुकेश चौधरी, नूर अहमद, राहुल चाहर, रामकृष्ण घोष, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सरफराज खान, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, उर्विल पटेल।
दिल्ली कैपिटल्स: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, केएल राहुल, काइल जैमीसन, लुंगी एनगिडी, माधव तिवारी, मुकेश कुमार, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (ट्रेड इन), समीर रिजवी, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, जीशान अंसारी (ट्रेड इन)।
गुजरात टाइटंस: अनुज रावत, अशोक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, हर्षल पटेल (ट्रेड इन), जेसन होल्डर, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, टॉम बैंटन, वाशिंगटन सुंदर।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव (ट्रेड इन), मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान, मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम करन (ट्रेड इन), शाहबाज अहमद।
मुंबई इंडियंस: अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन), अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डीकॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स।
पंजाब किंग्स: अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, कूपर कोनोली, हार्दिक पंड्या (ट्रेड इन), हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, मार्को यॉनसेन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स: अमन राव पेराला, बृजेश शर्मा, दासुन शनाका, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड इन), मोहम्मद शमी (ट्रेड इन), नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, रविंद्र जडेजा, रियान पराग, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, वैभव सूर्यवंशी, यशराज पुंजा, यशस्वी जायसवाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब डफी, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, जोश हेजलवुड, कनिष्क चौहान, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, विक्की ओस्टवाल, विराट कोहली, यश दयाल।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्से, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, इशान किशन, खलील अहमद (ट्रेड इन), क्रेन्स फुलेट्रा, नाथन एलिस (ट्रेड इन), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, स्मरण रविचंद्रन, टी नटराजन (ट्रेड इन)।


