घास से ढकी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान, फाइनल की उम्मीदें दांव पर

0

नई दिल्ली : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की शृंखला में दोनों मुकाबले जीतने होंगे। बृहस्पतिवार, 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौती होगी। 15 इंच घास से ढकी पिच पर उसे न्यूजीलैंड के मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक और धैर्य की कड़ी परीक्षा होने की उम्मीद है।

वेलिंगटन स्थित बेसिन रिजर्व मैदान की पिच पर शुरुआती दो दिनों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। भारत के लिए यह सिर्फ दो टेस्ट मैच जीतने की चुनौती नहीं, बल्कि शुभमन गिल की रणनीतिक सूझबूझ, टीम संयोजन और बल्लेबाजों के धैर्य की भी बड़ी परीक्षा होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में वेलिंगटन की हवादार और तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही परिस्थितियों में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। यह एक ऐसी टेस्ट सीरीज है, जिसमें हारना भारतीय टीम को हार काफी महंगी पड़ सकता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने शेष सात में से कम से कम छह टेस्ट मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से 48 घंटे पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर हम ये दोनों टेस्ट जीत जाते हैं तो हमारे पास फाइनल में जगह बनाने का अच्छा मौका होगा।’’ हालांकि, न्यूजीलैंड में जीत हासिल करना इतना आसान नहीं हैं। न्यूजीलैंड की परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के पास बहुत अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है।

भारत को अगर जीत हासिल करनी है तो उसके बल्लेबाजों को छह फीट आठ इंच लंबे काइल जैमीसन, छह फीट पांच इंच लंबे जैकब डफी और तेज और आक्रामक मैट हेनरी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैट हेनरी ने हाल में अपने कौशल से भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी तरह से अवगत करा दिया था।

यशस्वी, केएल, पडिक्कल और पंत पर बड़ी जिम्मेदारी, बल्ले से देना होगा जवाब

भारतीय बल्लेबाजों को अपने दृढ़ संकल्प का नमूना पेश करना होगा तथा न सिर्फ कप्तान शुभमन गिल बल्कि यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। शुभमन गिल ने जब 2025 में इंग्लैंड में टेस्ट कप्तान के रूप में शुरुआत की थी तब उनके सामने बल्लेबाज और कप्तान के रूप में खुद को साबित करने की चुनौती थी।

शुभमन गिल अपेक्षाओं पर खरे उतरे और अब 18 महीने बीतने के बाद कप्तानी में अपनी भूमिका को अच्छी तरह से समझ चुके हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में जीत हासिल करना किसी भी विदेशी कप्तान के लिए एक चुनौती होती है। शुभमन गिल भी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। शुभमन गिल की रणनीतिक चाल उस विकेट पर काफी मददगार साबित हो सकती है, जिसके पहले दो दिनों के बाद सपाट होने की संभावना है।

टॉस जीतने में गिल का पलड़ा भारी, पहले टेस्ट में भी रहेगी नजर

शुभमन गिल का टॉस जीतने के मामले में रिकॉर्ड अच्छा है। अगर वह बृहस्पतिवार को टॉस जीतते हैं तो निश्चित तौर पर पहले गेंदबाजी का फैसला करेंगे, ताकि शानदार फॉर्म में चल रहे उनके गेंदबाजी आक्रमण को उस पिच का फायदा मिले जिस पर 15 इंच की घास की परत होगी। शुभमन गिल ने संकेत दिया था कि वह चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरना पसंद करेंगे।

गंभीर-गिल की जोड़ी का मंत्र—अब हर हाल में जीत, कोई समझौता नहीं

इसका मतलब यह हो सकता है कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का अंतिम एकादश में जगह बनाना पक्का नहीं है। शुभमन गिल के लिए अच्छी बात यह है कि उनके सहयोगी के रूप में मुख्य कोच गौतम गंभीर मौजूद हैं। गौतम गंभीर हमेशा से ‘आर या पार’ के सिद्धांत में विश्वास रखते आए हैं।

यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है, लेकिन अगर 7 में कम से कम 3 बल्लेबाज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करते हैं तो यह दांव गौतम गंभीर और शुभमन गिल पर भारी पड़ सकता है। हालांकि, ऐसा लगता है कि वे यह जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं।

टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने होते हैं और भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती उन चार तेज गेंदबाजों का चयन करना होगा जिनके पहले दो दिनों में पिच पर मौजूद नमी और अगले तीन दिनों में पिच के सपाट होने की स्थिति में सफल होने की सबसे अच्छी संभावना है।

जसप्रीत बुमराह का खेलना तय

जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यही बात मोहम्मद सिराज पर लागू नहीं होती है। भारत को तीसरे और चौथे दिन गेंदबाजी करने के लिए एक लंबे कद के बॉलर की जरूरत पड़ सकती है और ऐसे में अधिक अनुभवी प्रसिद्ध कृष्णा युवा गेंदबाज गुरनूर बराड़ की तुलना में बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

मोहम्मद सिराज पर भरोसा कम

कोलंबो में मोहम्मद सिराज के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन का उन पर भरोसा कम हो गया है। ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे अंशुल कम्बोज और तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम में जगह मिल सकती है। यह दोनों बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं।

नितीश रेड्डी के प्लेइंग 11 में होने की संभावना कम

ऐसे में नितीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना कम है। जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो वह वनडे मैचों के दौरान विल यंग के फॉर्म में लौटने और साथ ही रचिन रविंद्र के चोट से वापसी करने से खुश होगा। कप्तान टॉम लैथम की फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय है, लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे दो दमदार ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज/आकाश दीप/नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुर्नूर बराड़।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी/ब्लेयर टिकनर।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, बी साई सुदर्शन, गुरनूर बराड़, वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), रचिन रविंद्र, विल यंग, ​​ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, हेनरी निकोल्स, डेवोन कॉनवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here