नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स के लिए वेलिंग्टन का बेसिन रिजर्व स्टेडियम बेहद खास रहा है। भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के शुरुआती दिन गुरुवार (19 नवंबर) को इसका एक और उदाहरण देखने को मिला। निकोल्स ने इस मैदान पर अपनी 15वीं पारी में 5वां टेस्ट शतक जड़ दिया।
इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से किसी एक टेस्ट वेन्यू पर सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दिग्गज मार्टिन क्रो और केन विलियमसन की बराबरी कर ली। निकोल्स ने इस पारी से न सिर्फ न्यूजीलैंड को संकट से उबारा बल्कि भारत को बैकफुट पर भी धकेल दिया। एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर 5 विकेट था। इसके ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर निकोल्स ने 150 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 188 गेंद ली। यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12वां शतक था।
भारत के खिलाफ हेनरी निकोल्स का पहला टेस्ट शतक
भारत के खिलाफ निकोल्स का पहला शतक था। इस टेस्ट मैचसे पहले उनका भारत के खिलाफ औसत 13.50 का था। उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन था। निकोल्स का वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 12 में से 5 शतक इसी मैदान पर लगाए हैं। इसके अलावा 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।
न्यूजीलैंड के लिए किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
7 – केन विलियमसन – सेडन पार्क, हैमिल्टन (21 पारियां)
6 – रॉस टेलर – सेडन पार्क, हैमिल्टन (24 पारियां)
5 – हेनरी निकोल्स – बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (15 पारियां)
5 – मार्टिन क्रो – बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (17 पारियां)
5 – केन विलियमसन – बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (30 पारियां)


