सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की सूची जारी

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 जारी है और इस सीजन में पहले तीन चरण के मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन तीन चरण के मैचों में कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन तीन फेज के मैचों के बाद अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साथ ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की बात की जाए तो बल्लेबाजी में यश ढुल पहले नंबर पर चल रहे हैं जबकि गेंदबाजी में मयंक यादव पहले स्थान पर हैं।

इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मैचों के बाद टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यश ढुल पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 224 रन बनाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर अथर्व तायडे मौजूद हैं। इस लिस्ट में रजत पाटीदार तीसरे नंबर पर हैं जबकि मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो इस लिस्ट में मयंक यादव, मनवंत कुमार और एमडी निधीश संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक 9-9 विकेट लिए हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के तीसरे चरण के बाद टॉप-5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
यश ढुल 3 3 224 112 205.5 24 13
अथर्व तायडे 3 3 208 69.33 154.07 25 5
रजत पाटीदार 3 3 186 186 216.28 11 15
विकल्प तिवारी 3 3 169 84.5 228.38 26 5
सूर्यकुमार यादव 3 3 167 83.5 269.35 16 15
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के तीसरे चरण के बाद टॉप-5 बॉलर
गेंदबाज मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
मयंक यादव 2 6 36 9 2.89 26 1 1
मनवंत कुमार 3 12 72 9 10.11 91 0 1
एमडी निधीश 3 11 66 9 10.11 91 0 1
मुकेश कुमार 3 10.5 65 8 11.25 90 1 0
अजय देव गौड़ 3 10.2 62 8 13.63 109 1 0
मनिशंकर मुरासिंह 2 8 48 7 7.43 52 0 1
मानव सुतार 3 11.5 71 7 11.57 81 0 0
सौरव दुबे 3 12 72 7 14.14 99 1 0
केवी शशिकांत 3 10.2 62 7 13.43 94 0 0
सूरज कश्यप 3 12 72 7 15.71 110 0 0
आकाश सेन गुप्ता 3 12 72 7 17.57 123 0 0
बादल रावत 3 12 72 6 10.33 62 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here