हॉन्कॉन्ग ओपन में सात्विक-चिराग का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

0

हॉन्गकॉन्ग : सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की पुरुष युगल जोड़ी ने गुरुवार को हॉन्कॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने नूर मोहम्मद अजरिन अयूब और टैन वी कियोंग की मलयेशिया की जोड़ी को 42 मिनट में 21-19, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की किससे होगी भिड़ंत?

सात्विक और चिराग ने इस साल सिंगापुर और चीन में दो सुपर 750 खिताब जीते हैं। भारतीय जोड़ी अगले दौर में हू के युआन और लिन शियांग यी की चीन की जोड़ी से भिड़ेगी। चीन की जोड़ी ने काकेरू कुमागाई और हिरोकी निशी की जापान की जोड़ी को 21-19, 21-17 से हराया। इससे पहले सात्विक और चिराग को शुरुआती दौर में ली झे हुई और यांग पो सुआन की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराने के लिए तीन गेम तक संघर्ष करना पड़ा था।

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लॉरेन लैम और एलिसन ली की अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ 20-22, 13-21 से हारकर वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। चीन के हांगझोउ में होने वाले सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर चुके लक्ष्य सेन पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के रासमस गेम्के से भिड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here