जडेजा के प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर सहायक कोच सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जगह नहीं मिली, जबकि उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को लेकर सहायक कोच सितांशु कोटक ने स्थिति स्पष्ट की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके मुताबिक, वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व की पिच और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्यान में रखते हुए टीम ने जडेजा के स्थान पर सुंदर को मौका देने का फैसला किया।

जडेजा को प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर कोटक ने बताई टीम मैनेजमेंट की रणनीति

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सितांशु कोटक ने बताया कि रविंद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को इसलिए चुना गया क्योंकि न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और रचिन रविंद्र मौजूद हैं। सुंदर की ऑफ-स्पिन उनके खिलाफ भारत के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकती थी। इसलिए यह एक रणनीतिक फैसला था ना कि रविंद्र जडेजा की विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता पर कोई संदेह।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सितांशु कोटक ने कहा कि कोटक ने सहा कि वाशी को इस वजह से चुना गया क्योंकि कीवी टीम की प्लेइंग इलेवन में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। भारत की पेस अटैक के बारे में बात करते हुए कोटक ने कहा कि हम एक संतुलित बॉलिंग आक्रमण चाहते थे जिसमें अलग-अलग तरह की खूबियां हों। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्लेइंग इलेवन का चयन करते समय टीम मैनेजमेंट ने पांचों दिनों की जरूरतों को ध्यान में रखा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोटक ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप को इसलिए चुना गया क्योंकि वे गेंद को स्विंग करा सकते हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज गेंद को सीम कराने के साथ-साथ अतिरिक्त गति भी दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहायक कच ने आगे कहा कि दो गेंदबाज गेंद को अच्छे से स्विंग करा सकते हैं और दो गेंद को अच्छे से सीम करा सकते हैं साथ ही उनके पास गति भी है। जब आप प्लेइंग इलेवन चुनते हैं तो आप सभी दिनों के बारे में सोचते हैं।

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरैल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्ती बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here