हैरी ब्रुक और जायसवाल सहित इन 4 खिलाड़ियों को विलियमसन ने माना भविष्य के दिग्गज

0

नई दिल्ली : क्रिकेट फैंस अब तक ‘फैब फोर’ के नाम से विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट को जानते रहे हैं। हालांकि, अब इस चौकड़ी का दौर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। विराट कोहली फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि केन विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। जो रूट टेस्ट और वनडे में सक्रिय हैं, वहीं स्टीव स्मिथ वनडे क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में क्रिकेट की अगली पीढ़ी के संभावित ‘फैब फोर’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इस बारे में अपनी राय साझा करते हुए उन 4 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो भविष्य में इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बना सकते हैं।

कभी दबाव महसूस नहीं किया, खिलाड़ी ने अपने अनुभव साझा किए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी रिव्यू में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन से बातचीत के दौरान जब केन से फैब फोर में अपनी जगह को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसका कभी दवाब महसूस नहीं हुआ। ऐसा इसलिए था क्योंकि वह बाकी तीन क्रिकेटरों का बहुत सम्मान करते थे। विलियमसन ने खास तौर पर जो जो रूट का जिक्र किया, जिनके साथ उन्होंने यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को अच्छी तरह जानता हूं और मैंने यॉर्कशायर में ‘रूटी’ (जो रूट) के साथ क्रिकेट खेला है और लंबे समय तक इन सभी के खिलाफ भी खेला हूं साथ ही सबसे बड़ी बात यह है कि वे सभी एक-दूसरे से बहुत अलग हैं।

अगली पीढ़ी के ‘फैब फोर’ में दो भारतीय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बातचीत के दौरान केन ने अगली पीढ़ी के फैब फोर के बारे में बात की और कहा कि उनके मुताबिक इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रुक, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल इसका हिस्सा बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने रचिन रविंद्र का भी नाम लिया और कहा कि संभावना है कि वो भी इनमें से एक हो सकते हैं। केन विलियमसन ने मजाक में कहा कि मैंने असल में इस सवाल का जवाब पहले भी दिया है, इसलिए मुझे वही बात फिर से कहनी चाहिए, वरना यह एक तरह से धोखा होगा। मैंने हैरी ब्रूक, शुभमन गिल, कैमरन ग्रीन और यशस्वी जायसवाल को चुना था।

क्रिकेट के नए ‘फैब फोर’ की दौड़ में रचिन रवींद्र भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केन विलियमसन ने आगे कहा कि इसमें एक और नाम था जो रचिन रविंद्र थे। मुझे लगता है कि उनके सामने एक चुनौती क्रिकेट की मात्रा (बहुत ज्यादा मैच) हो सकती है खासकर टेस्ट क्रिकेट के मामले में। मुझे नहीं पता कि आगे चलकर चीजें कैसी होंगी, लेकिन मेरी लिस्ट में वे भी शामिल हैं। हालांकि पुराने फैब फोर के बीच जो मुकाबला था उसे आज की पीढ़ी के लिए दोहरा पाना मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि खेल अब काफी हद तक बल्लेबाजों के पक्ष में झुक गया है और पिछले दशक की तुलना में अब सभी फॉर्मेट में रन बनाने के लिए कम कौशल की जरूरत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here