सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे चरण के मुकाबले 18 नवंबर को समाप्त हो गए, जबकि चौथे चरण के मैच 20 नवंबर को खेले जाएंगे। शुरुआती तीन चरणों में कई बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलते हुए जमकर छक्के लगाए और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया। टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव और रजत पाटीदार संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। वहीं, युवा बल्लेबाज यश ढुल ने भी टॉप-5 में जगह बनाई है।

सूर्यकुमार-रजत का दबदबा, यश ढुल ने भी दिखाई ताकत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के तीसरे चरण के मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और रजत पाटीदार संयुक्त रूप से पहले नंबर पर मौजूद हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने अब तक खेले 3-3 मैचों में सबसे ज्यादा 15-15 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में यश ढुल और समीर रिजवी मौजूद हैं। यश और समीर ने भी इस सीजन में अब तक 3-3 मैच खेले हैं और इन दोनों के बल्ले से 13-13 छक्के निकले हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इस टूर्नामेंट में अब तक तीसरे स्थान पर शिवालिक शर्मा हैं जिन्होंने 3 मुकाबले खेले हैं और इन मैचों में उन्होंने 12 सिक्स जड़े हैं जबकि चौथे स्थान पर उदय सहारन हैं जिन्होंने 3 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं जबकि पांचवें स्थान पर अब्दुल समद हैं जिन्होंने 3 मैचों में 10 सिक्स लगाए हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव और रजत पाटीदार के बीच जबरदस्त होड़ चल रहा है जबकि यश ढुल भी पीछे नहीं हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के तीसरे चरण के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
रजत पाटीदार 3 3 186 15
सूर्यकुमार यादव 3 3 167 15
यश ढुल 3 3 224 13
समीर रिजवी 3 3 161 13
शिवालिक शर्मा 3 3 158 12
उदय सहारन 3 3 115 11
अब्दुल समद 3 3 112 10

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here