नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार (20 नवंबर) को 368 रन पर आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया। जायसवाल ने वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी की,लेकिन शतक से चूक गए। उन्होंने सिर्फ 89 गेंद पर 85 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 95 का रहा। उनका जब विकेट गिरा तब भारत का स्कोर 130 रन था।
भारत की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने काफी सजगता से बल्लेबाजी करते हुए पारी की शुरुआत की। पहले 4 ओवर में कोई रन नहीं बना। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौके से खाता खुला। मैट हेनरी की गेंद जायसवाल के बल्ले का किनारा लेकर थर्ड स्लिप और गली के बीच से निकल गई। दूसरे दिन चायकाल तक भारत का स्कोर 8 ओवर में 16 रन था।
तीसरे सत्र में यशस्वी का बल्ला गरजा, तेजी से बटोरे रन
तीसरे सत्र में जायसवाल ने खुलकर बल्लेबाजी करना शुरू किया। एक समय वह 45 गेंद पर 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। उन्होंने 66 गेंद पर अर्धशतक चौके से पूरा किया। इसके बाद वह तेजी से रन बनाने लगे। उन्होंने जिस ओवर में अर्धशतक जड़ा उसमें जैकब डफी को 3 चौके जड़े।
मैट हेनरी ने दिलाई न्यूजीलैंड को अहम सफलता
जायसवाल ने नाथन स्मिथ को 24 वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। 25वें ओवर में जैकब डफी ती दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। मैट हेनरी को 26वें ओवर की पहली गेंद और 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। इसी ओवर में पांचवीं गेंद पर वह विकेट की पीछे लपके गए। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल स्टंप के पास खड़े थे। न्यूजीलैंड को यह विकेट रिव्यू से मिला। उन्होंने 89 गेंद पर 16 चौके की मदद से 85 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 95.51 रहा।


