फिलिप्स-निकोल्स की जोड़ी ने रचा इतिहास, 216 रन जोड़कर कीवी टीम को संभाला

0

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ वेलिंग्टन में पहले टेस्ट के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ 216 रन की साझेदारी की। निकोल्स और फिलिप्स की जोड़ी के नाम 2 बड़े रिकॉर्ड हो गए। इस जोड़ी की साझेदारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए।

फिलिप्स ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 के बाद टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। वह किसी टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज हैं। भारत के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन और साई होप पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 4 टीमों के खिलाफ तीनों फॉर्मे में शतक लगाए हैं।

तीनों फॉर्मेट में किसी टीम के खिलाफ शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा – श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ
केएल राहुल – वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ
बाबर आजम – इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ
तिलकरत्ने दिलशान – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
शेन वॉटसन – भारत के खिलाफ
क्रिस गेल – इंग्लैंड के खिलाफ
मोहम्मद रिजवान – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
शाई होप – भारत के खिलाफ
ग्लेन फिलिप्स – भारत के खिलाफ

फिलिप्स-निकोल्स की जोड़ी ने साझेदारी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

फिलिप्स जब निकोल्स का साथ दोने क्रीज पर आए तब न्यूजीलैंड के 70 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। यह टेस्ट मैचों में किसी टीम के 100 रन से पहले ही 5 विकेट गिर जाने के बाद छठी विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की 15वीं साझेदारी थी। न्यूजीलैंड के लिए यह दूसरी और भारत के खिलाफ तीसरी ऐसी साझेदारी थी।

भारत के खिलाफ पिछली दो साझेदारियां

352 – ब्रेंडन मैकुलम, बीजे वॉटलिंग – वेलिंगटन, 2014 (94/5 के स्कोर से)
303 – हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ – एजबेस्टन, 2025 (84/5 के स्कोर से)।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी

टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के लिए भारत के लिए छठे या उससे निचले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। सबसे बडी साझेदारी ब्रेंडम मैकुलम और बीजे वाटलिंग के नाम है। उन्होंने 2014 में वेलिंग्टन में ही 352 रन जोड़े थे।

352 – ब्रेंडन मैकुलम, बीजे वॉटलिंग – वेलिंगटन, 2014
216 – हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स – वेलिंगटन, 2026
186 – जेसी राइडर, डेनियल विटोरी – हैमिल्टन, 2009
179 – ब्रेंडन मैकुलम, जेम्स नीशम – वेलिंगटन, 2014
163 – बर्ट सटक्लिफ, ब्रूस टेलर – कोलकाता, 1965।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here