छत्तीसगढ़ अंडर-16 ने उत्तराखंड को 10 विकेट से हराया

0
Aditya Byadwal - 119 Runs, 5+1 = 6 wickets in the match

लखनऊ। बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर-16 विजय मर्चेंट मल्टी डे ट्रॉफी 2026 का आयोजन 14 नवंबर 2026 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने दूसरे तीन दिवसीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड अंडर-16 टीम को 10 विकेट से पराजित किया। यह मुकाबला 19 से 21 नवंबर 2026 तक लखनऊ में खेला गया।

मुकाबले में छत्तीसगढ़ अंडर-16 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम अपनी पहली पारी में 33.4 ओवरों में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उत्तराखंड की ओर से साकेत चौहान ने 25 रन, गगन ने 21 रन तथा धैर्य बडोला ने 17 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य बैदवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट तथा चंद्र प्रकाश साहू ने 4 विकेट प्राप्त किए।

Shourya Jaiswal – 4 wickets

इसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 80 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य बैदवाल ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 119 रन बनाए। वहीं अंशुमन ठाकुर ने 35 रन तथा अनमोल राज सिंह ने 29 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से धैर्य बडोला और अयान अली ने 5-5 विकेट प्राप्त किए।

उत्तराखंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 54.4 ओवरों में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उत्तराखंड की ओर से धैर्य बडोला ने 39 रन तथा साकेत चौहान ने 20 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से चंद्र प्रकाश साहू और शौर्य जायसवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट प्राप्त किए।

Chandra Prakash Sahu – 4 + 4 = 8 wickets in the match

इस प्रकार छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 6 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 3.1 ओवरों में हासिल कर लिया और मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here