पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने पर एमसीसी ने तोड़ी चुप्पी

0

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैच से पहले या बाद में एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाते हैं और न ही कोई गर्मजोशी दिखाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोहा में रविवार (22 नवंबर) को पाकिस्तानी टीम से हारने के बाद, जब ‘इंडिया ए राइजिंग स्टार्स’ की टीम ड्रेसिंग रूम में लौटी तो खिलाड़ियों के हाव-भाव एकदम बेरुखे थे। यह सिलसिला पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप से ही चल रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया है। इसलिए, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं थी कि तिलक वर्मा की टीम ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति ऐसा ही रूखा रवैया अपनाया। अब सवाल यहा है कि क्या यह गलत है? क्या यह गैर-कानूनी है? क्या यह खेल की भावना के खिलाफ है? या फिर इसे कुछ ज्यादा ही तूल दिया जा रहा है? खेल के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने कहा है कि वह कुछ नहीं कर सकता।

हैंडशेक विवाद पर एमसीसी ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमसीसी का कहना है कि वह चाहेगी कि खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएं, लेकिन जब हालात अलग हों खासकर जब ऊपर से ऐसे निर्देश मिले हों तो वे इस बात पर जोर नहीं डाल सकते। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के लॉज मैनेजर और हेड ऑफ क्रिकेट फ्रेजर स्टीवर्ट ने कहा, ‘अगर हाथ मिलाने को लेकर ऊपर से कोई निर्देश आते हैं, तो एमसीसी उसे नियंत्रित नहीं कर सकता। हम तो यही चाहेंगे कि ऐसा हो, लेकिन हम समझते हैं कि इससे कहीं बड़े मुद्दे भी हैं, जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।’ स्टीवर्ट अभी आईएलटी20 के चल रहे 5वें सीजन के लिए यूएई में हैं।

कुछ मुद्दे क्रिकेट से परे होते हैं, एमसीसी ने रखी अपनी बात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रेडर स्टीवर्ट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसे कुछ मामले जो क्रिकेट से परे हैं और उस स्तर से आते हैं जिसपर टिप्पणी नहीं कर सकते, जैसे कि भू-राजनीतिक परिस्थितियां। मैदान पर जो होता है उसे हम नियंत्रित कर सकते हैं। खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, वे अंपायरों और अंपायरों के अधिकार का सम्मान करते हैं और वे खेल का सम्मान करते हैं। इसे हम नियंत्रित कर सकते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here