सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की टॉप-5 सूची जारी

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के 5वें चरण के मैचों का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट के 5 स्टेज के मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यश ढुल का जलवा कायम है और वो 5 मैचों में 293 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं। वहीं रजत पाटीदार अब चौथे नंबर पर चले गए जबकि तीसरे स्थान पर बालासुब्रमण्यम सचिन आ गए जिन्होंने 5 मैचों में 241 रन बनाए हैं।

रजत पाटीदार ने अब तक खेले 5 मैचों में 238 रन बनाए हैं और वो टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए तो वहीं दूसरे स्थान पर अथर्व तायडे हैं जिन्होंने 4 मैचों में 252 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर तेजस्वी दाहिया आ गए हैं जिन्होंने 5 मैचों में 230 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर एमडी निधीश हैं जिन्होंने 5 मैचों में 14 विकेट लिए हैं जबकि दूसरे नंबर पर मणिशंकर मुरासिंह हैं जिन्होंने 5 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के 5वें चरण के मैचों के बाद टॉप-5 बैटर
बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
यश ढुल 5 5 293 73.25 191.5 34 15
अथर्व तायडे 4 4 252 63 154.6 29 7
बालासुब्रमण्यम सचिन 5 5 241 48.2 143.45 23 11
रजत पाटीदार 5 5 238 79.33 188.89 14 18
तेजस्वी दाहिया 5 5 230 46 223.3 14 20
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के 5वें चरण के मैचों के बाद टॉप-5 बॉलर
गेंदबाज मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
एमडी निधीश 5 18 108 14 10.93 153 1 1
मणिशंकर मुरासिंह 5 19 114 13 9.54 124 1 1
मयंक यादव 4 13 78 11 7.73 85 1 1
रोहित कुमार 5 18 108 11 12.73 140 1 0
सत्यनारायण राजू 5 18.1 109 10 11.3 113 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here