वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (24 नवंबर 2026) को एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई ए के खिलाफ महज 28 गेंद में शतक ठोक दिया। दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मैदान पर खेली गई इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वैभव सूर्यवंशी ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एबी डिविलियर्स और कोरी एंडरसन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 29 गेंद में शतक लगाने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था। वैभव सूर्यवंशी के शीर्ष पर पहुंचने के बाद साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स तीसरे स्थान पर खिसक गए। एबी डिविलियर्स ने 2014-15 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 31 गेंद में शतक लगाया था।

50 ओवर क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-20 बल्लेबाजों की सूची
गेंदें खिलाड़ी टीमें मैदान साल
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए बनाम यूएई ए दोहा 2026
29 जेक फ्रेजर-मैकगर्क (125) दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया एडिलेड 2023-24
31 एबी डिविलियर्स (149) दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज जोहान्सबर्ग 2014-15
32 सकीबुल गनी (128) बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश रांची 2025-26
33 इशान किशन (125) झारखंड बनाम कर्नाटक अहमदाबाद 2025-26
35 अनमोलप्रीत सिंह (115*) पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश अहमदाबाद 2024-25
36 कोरी एंडरसन (131*) न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज क्वींसटाउन 2014
36 ग्राहम रोज (110) समरसेट बनाम डेवोन टोरक्वे 1990
36 वैभव सूर्यवंशी (190) बिहार बनाम अरुणाचल रांची 2025-26
37 शाहिद अफरीदी (102) पाकिस्तान बनाम श्रीलंका नैरोबी 1996
38 रोवमैन पॉवेल (106) जमैका बनाम लीवार्ड द्वीप समूह सेंट किट्स 2019-20
39 दर्शनप्रिया सैंडुन वेराक्कोडी (101*) एसएससी बनाम बीआरसी कोलंबो 2019-20
40 यूसुफ पठान (108*) बड़ौदा बनाम महाराष्ट्र अहमदाबाद 2009-10
40 शाहजैब हसन (112*) पोर्ट कासिम अथॉरिटी बनाम स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान कराची 2013-14
40 ग्लेन मैक्सवेल (106) ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स दिल्ली 2023-24
41 उर्विल पटेल (100) गुजरात बनाम अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ 2023
42 अभिषेक शर्मा (104) पंजाब बनाम मध्य प्रदेश इंदौर 2020-21
43 रेयान वाटसन (103*) स्कॉटलैंड बनाम समरसेट एडिनबर्ग 2003
43 बेन मैकिनी (145) इंग्लैंड लायंस बनाम वेस्टइंडीज ए बस्सेटेरे 2026-27
44 मार्क एलन ईलहम (112) केंट बनाम डर्बीशायर मेडस्टोन 1995

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here