नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (24 नवंबर) को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 29 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी में 14 छक्के और 4 चौके लगाए। इस तरह उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाते हुए क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।
मैकगर्क ने 2023 में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 गेंद पर शतक जड़ा था। इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद पर शतक जड़ा था। बिहार के साकिबुल गनी ने 2025 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद पर शतक जड़ा था। झारखंड के लिए खेलते हुए इशान किशन ने 2025 में कर्नाटक के खिलाफ 32 गेंद पर शतक जड़ा था।
वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में पूरा किया तूफानी अर्धशतक
दोहा में यूएई के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते दिखे। उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इससे ठीक तीन महीने पहले कोलंबो में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में उन्होंने 11 गेंदों में अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था। वैभव का यह दूसा लिस्ट ए शतक है।
लिस्ट ए में सबसे तेज शतक
- 28 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी – भारत बनाम यूएई, 2026*
- 29 गेंदें – जेक फ्रेजर-मैकगर्क – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023।
- 31 गेंदें – एबी डिविलियर्स – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015।
- 32 गेंदें – सकीबुल गनी – बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025।
- 33 गेंदें – इशान किशन – झारखंड बनाम कर्नाटक, 2025।


