SMAT 2026 के शुरुआती मुकाबलों में इन खिलाड़ियों का जलवा, प्रियांश-मयंक सबसे आगे

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के पहले 6 मैचों के बाद बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या का जलवा देखने को मिला है। तमिलनाडु के खिलाफ दिल्ली के कप्तान प्रियांश ने 181 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पोजिशन कब्जा ली है। वहीं यश ढुल के नाम भी 300 प्लस रन दर्ज हो चुके हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं।

आरसीबी को दो बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज कप्तान और स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं। रजत के नाम अब तक 6 पारियों में 253 रन दर्ज हैं और वह इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। अगर गेंदबाजों की बात करें तो 6 मैचों में 14 विकेट लेकर एमडी निधीश नंबर 1 गेंदबाज हैं। वहीं मयंक यादव की भी रफ्तार का जादू अब तक देखने को मिला है।

मयंक यादव ने पहले 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और अब तक वह टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टॉप 5 गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर सत्यनारायण राजू हैं और तीसरे नंबर पर मयंक यादव मौजूद हैं। दोनों के नाम 13-13 विकेट हैं। वहीं चौथे नंबर पर मौजूद मणिशंकर मूरासिंह ने भी अब तक 13 विकेट इस टूर्नामेंट में झटके हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में 6 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
प्रियांश आर्य 6 6 362 60.33 204.52 21 29
रवि सिंह 6 6 308 61.60 197.44 21 25
यश ढुल 6 6 301 60.20 188.13 35 15
अंकित राजेश कुमार 6 6 282 47.00 175.16 29 16
अथर्व तायडे 5 5 277 55.40 155.62 31 9
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में 6 मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
एमडी निधीश 6 22.0 132 14 13.57 190 1 1
सत्यनारायण राजू 6 22.1 133 13 10.92 142 1 0
मयंक यादव 5 17.0 102 13 8.46 110 1 1
मनीशंकर मुरासिंह 6 23.0 138 13 13.00 169 1 1
विवेक शेलार 4 16.0 96 12 10.50 126 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here