नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट के बाद अब वनडे प्रारूप में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 24 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव ने महज 53 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। इस यादगार प्रदर्शन के बाद वैभव ने अपनी सफलता से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के साथ करीब आधे घंटे तक हुई बातचीत ने उनकी बल्लेबाजी की सोच और खेलने के अंदाज को बदलने में अहम भूमिका निभाई। युवराज से मिली सलाह ने वैभव को अपनी प्रतिभा और आक्रामक खेल का बेहतर इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी, जिसका असर मैदान पर उनकी इस विस्फोटक पारी में भी देखने को मिला।
वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत ही भारत ने 14.2 ओवर में 250 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। वैभव ने 28 गेंद पर शतक और 52 गेंद पर दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने कुल 7 चौके और 28 छक्के जड़े। वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की लाइन लगा दी। इससे पहले दोनों मैचों में वैभव का फॉर्म खास नहीं था लेकिन इस मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उन्होंने युवराज सिंह के साथ हुई बातचीत का राज खोला।
मैदान पर उतरने से पहले वैभव ने इन 4 लोगों से की बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले हमेशा की तरह अपना सबसे पहला कॉल अपने पिता को किया। उसके बाद उन्होंने अपने बचपन के कोच मनीष ओझा को कॉल किया। फिर तीसरा कॉल वैभव ने अपने अंडर 19 क्रिकेट के साथी खिलाड़ी और दोस्त प्रथम जाचक को किया। फिर चौथा कॉल था युवराज सिंह का जिस पर उन्होंने तकरीबन आधे घंटे बात की और इससे उनकी किस्मत बदल गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैभव सूर्यवंशी ने बताया,”युवराज सर से मैंने तकरीबन आधे घंटे बात की होगी। उन्होंने काफी कुछ बैटिंग के लिए मुझे बताया समझाया। मैं बहुत परेशान था और मैंने अपनी सभी प्रॉब्लम उन्हें बताईं। उन्होंने सबकुछ मुझे समझाया और यह कहा कि अगर तू 20 बॉल खेलता है तो काफी कुछ बदल सकता है। मुझे उनकी इस सलाह से मदद मिली।”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैभव ने आगे कहा,”पहले दो मैच मेरे अच्छे नहीं रहे थे। उससे पहले भी डोमेस्टिक में मेरे रन नहीं बने थे। मैं परेशान था कि क्या हो रहा है यार। युवी सर फिर मेरे आइडियल हैं मैंने उनसे बात की और उनकी हर बात को ध्यान से सुना। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने जो बातें बताईं मैंने वीडियो देखे अपी गलती समझी और उनकी बताईं बातों को फॉलो किया जिससे आज मुझे फायदा भी मिला।”


