एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव नंबर-1, सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : कतर की राजधानी दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा छाया हुआ है। यूएई के खिलाफ उनकी 204 रन की ऐतिहासिक पारी ने क्रिकेट जगत में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस विस्फोटक प्रदर्शन के बाद वैभव मौजूदा टूर्नामेंट के बल्लेबाजी से जुड़े लगभग सभी प्रमुख रिकॉर्ड में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, वह राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मौजूदा संस्करण में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से जिस तरह दिग्गजों का ध्यान खींचा है, उससे भारतीय क्रिकेट को एक नई युवा सनसनी मिल गई है।

इसके अलावा भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने पहले दोनों मैचों में शतक लगाया था। हालांकि, वह इस लिस्ट में इंडिया ए के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र से पीछे हैं। कुशाग्र ने नेपाल के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कप्तान तिलक वर्मा से आगे मौजूद हैं। वहीं यूएई के लिए इंडिया ए के खिलाफ 130 रन बनाने वाले हरप्रीत सिंह भाटिया नंबर 2 पर हैं।

भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा का नाम टॉप 10 की इस सूची में दो बार मौजूद है। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 107 और पाकिस्तान के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा के अलावा टॉप 10 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज मौजूद नहीं है। हॉन्गकॉन्ग के बाबर हयात छठे और बांग्लादेश ए के सैफ हसन सातवें स्थान पर हैं। अफगान बल्लेबाज दारविश रसूली 8वें पर मौजूद हैं।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज (ग्रुप स्टेज के बाद तक)
बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट खिलाफ चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी 204 53 384.91 संयुक्त अरब अमीरात 7 28
हरप्रीत सिंह भाटिया 130 144 90.28 इंडिया ए 12 4
कुमार कुशाग्र 117 102 114.71 नेपाल 10 5
तिलक वर्मा 107 113 94.69 नेपाल 6 4
तिलक वर्मा 100 149 67.11 पाकिस्तान ए 7 1
बाबर हयात 86 114 75.44 श्रीलंका ए 7 3
सैफ हसन 86 116 74.14 हांगकांग, चीन 4 1
दारविश रसूली 80 89 89.89 श्रीलंका ए 8 2
हसन नवाज 79 82 96.34 इंडिया ए 5 4
अंशुमन राथ 77 86 89.53 बांग्लादेश ए 5 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here