IND A vs SL A: कब और कहां देखें भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल का लाइव मुकाबला?

0

नई दिल्ली : इंडिया ए की टीम का एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में सामना श्रीलंका ए के साथ होगा। इंडिया ए की टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में यूएई के खिलाफ 14.2 ओवर में 250 रन का लक्ष्य चेज करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करके आई है। वहीं श्रीलंका ए ने ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

इंडिया ए को एकमात्र हार पाकिस्तान ए के खिलाफ झेलनी पड़ी थी। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ 306 रन से जीतते हुए शानदार आगाज किया था। वहीं पवन रत्नायके की कप्तानी वाली श्रीलंका ए की टीम भी कमजोर नहीं है। अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर आई श्रीलंकाई टीम भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में कठिन चुनौती पेश कर सकती है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026: भारत ए-श्रीलंका ए सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
    एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच 26 नवंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा।
  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
    एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
    एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 3:30 बजे और दोहा के लोकल समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा?
    एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच का टॉस भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 3 बजे और दोहा के लोकल समय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे होगा।
  • भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है?
    एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा।
  • भारत में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
    एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप पर उपलब्ध होगी।
इंडिया ए का पूरा स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुष कोटियान, अरशद खान।

श्रीलंका ए का पूरा स्क्वाड

लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा सहान, लाहिरू समराकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलज समुदिथा, विजयकांत वियास्कंथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन, चमिका हीनतिगाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here