सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रियांश आर्या का धमाका, बाउंड्री से रन बनाने में बने नंबर-1

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के छठे चरण के मुकाबले में प्रियांश आर्या ने तमिलनाडु के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 68 गेंदों पर 181 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही। प्रियांश ने अपनी इस विस्फोटक पारी में चौकों और छक्कों के जरिए इतने रन बटोरे कि उन्होंने अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए उनकी बादशाहत भी समाप्त कर दी। बाउंड्री के दम पर रन बनाने के मामले में प्रियांश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।

अभिषेक की बादशाहत खत्म, प्रियांश आर्या बने बाउंड्री किंग

प्रियांश आर्या ने तमिलनाडु के खिलाफ जो 181 रन की पारी खेली थी इस दौरान उन्होंने 19 छक्के और 7 चौके लगाए। यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज से ही 181 रन की पारी में 142 रन बना दिए। इसके साथ ही प्रियांश आर्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में सिर्फ बाउंड्रीज से ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में बंगाल के खिलाफ 52 गेंदों पर 148 रन की पारी खेली थी और इस दौरान सिर्फ बाउंड्रीज से ही 128 रन बना डाला था। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 16 छक्के और 8 चौके लगाए थे, लेकिन प्रियांश आर्या ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया और वो दूसरे नंबर पर चले गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पुनीत बिष्ट हैं जिन्होंने साल 2021 में मिजोरम के खिलाफ 51 गेंदों पर 146 रन बनाए थे और इस पारी में बाउंड्रीज से ही 126 रन बनाए थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक पारी में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय
बल्लेबाज रन मिनट गेंद 4 6 बाउंड्री से बनाए गए रन स्ट्राइक रेट टीम विरुद्ध मैदान Match Date Scorecard
प्रियांश आर्या 181 – 68 7 19 142 266.17 दिल्ली तमिलनाडु इंदौर 24 Nov 2026 Twenty20
अभिषेक शर्मा 148 – 52 8 16 128 284.61 पंजाब बंगाल हैदराबाद 30 Nov 2025 Twenty20
पुनीत बिष्ट 146 – 51 6 17 126 286.27 मेघालय मिजोरम चेन्नई 13 Jan 2021 Twenty20
श्रेयस अय्यर 147 71 55 7 15 118 267.27 मुंबई सिक्किम इंदौर 21 Feb 2019 Twenty20
तिलक वर्मा 151 – 67 14 10 116 225.37 हैदराबाद मेघायल सौराष्ट्र 23 Nov 2024 Twenty20

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here