19वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में भोपाल बना ओवरऑल चैंपियन

0
  • जबलपुर उपविजेता और नागदा द्वितीय उपविजेता, 10 जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

भोपाल। रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश (RSAMP) के तत्वावधान में 22 नवंबर 2026 को भोपाल में 19वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, गति एवं तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में भोपाल जिले ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। जबलपुर जिला उपविजेता तथा नागदा द्वितीय उपविजेता रहा।

कार्यक्रम में सुनील श्रीवास्तव, सहायक संचालक, लोक शिक्षण मध्य प्रदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष, म.प्र. कार्यस्थ समाज; प्रमोद अवस्थी एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंटरोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश; सुधाकर पराशर स्पोर्ट्स प्रमोटर; विनोद पटेल, संचालक, शुभम सागर पब्लिक स्कूल, अवधपुरी, भोपाल; संदीप पटेल, संचालक, इंटरनेशनल अकैडमी, खजूरी कला, भोपाल; राजेश बागड़े, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल एवं शाह बानो रियाज़, सह सचिव, रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 28 से 30 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली RSFI राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शैलेश शुक्ला ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय टीम के चयन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य प्रदेश में रोप स्किपिंग खेल को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here