सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग से पहले मुंबई ने बदली टीम, अय्यर की वापसी

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के ग्रुप चरण में मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मुकाबलों में से छह में जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई अजेय रहते हुए एलीट ग्रुप-डी में 26 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही और सुपर लीग चरण में जगह बनाई। अब सुपर लीग से पहले मुंबई के स्क्वाड में बदलाव की जानकारी सामने आई है।

अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में एंट्री से मुंबई की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मुंबई की टीम में सुपर लीग के मैचों के लिए भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल होंगे। खास बात यह है कि अय्यर सूर्यकुमार यादव की ही कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। यानी सूर्या ही मुंबई की कप्तानी सुपर लीग स्टेज में भी करेंगे। आपको बता दें कि सुपर लीग में मुंबई की टीम तीन मुकाबले खेलेगी।

सुपर लीग स्टेज के लिए मुंबई का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, दिव्यांश सक्सेना, सुवेद पारकर, मुशीर खान, सरफराज खान, साईराज पाटिल, शिवम दुबे, अथर्व अंकोलेकर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, मैक्सवेल स्वामीनाथन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर)।

सुपर लीग के लिए मुंबई का शेड्यूल (सुपर लीग बी के मैच)
  • आंध्र बनाम मुंबई: 30 नवंबर 2026, नागपुर, VCA स्टेडियम सिविल लाइन्स (दोपहर 1.30 बजे IST)
  • पंजाब बनाम मुंबई: 2 दिसंबर 2026, नागपुर, VCA स्टेडियम जमथा (शाम 4.30 बजे IST)
  • राजस्थान बनाम मुंबई: 4 दिसंबर 2026, नागपुर, VCA स्टेडियम सिविल लाइन्स (दोपहर 1.30 बजे IST)

सुपर लीग स्टेज का फाइनल मुकाबला सुपर लीग ए और सुपर लीग बी की विजेता टीमों के बीच 6 दिसंबर 2026 को नागपुर में ही खेला जाएगा। यह मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, जमथा में शाम 4.30 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here