चौथे खिताब पर भारत की नजरें, सेमीफाइनल में मलेशिया से होगी निर्णायक भिड़ंत

0

भोपाल। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में आज (शुक्रवार) दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहला सेमीफाइनल जापान और चीन के बीच शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला मलेशिया और मेजबान व डिफेंडिंग चैंपियन भारत के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही मैच भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले जाएंगे।

खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

मेजबान भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। टीम ने लीग स्टेज में अपने सभी पांचों मैच जीते और 15 पॉइंट्स के साथ टॉप पोजिशन हासिल की। भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है, ऐसे में उसके पास खिताब बचाने की चुनौती है। अगर टीम इंडिया इस मैच को जीत लेती है तो वह लगातार चौथी बार चैंपियन बनने से केवल एक कदम दूर होगी। इससे पहले टीम 2016, 2023 और 2024 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत के अलावा साउथ कोरिया भी तीन बार चैंपियन बन चुकी है। अगर भारत इस बार खिताब जीत लेती है तो वह इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन जाएगी।

दीपिका बनीं टूर्नामेंट की शीर्ष गोल स्कोरर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम से दीपिका ने सबसे ज्यादा गोल किए हैं। उनके इस टूर्नामेंट में कुल 8 गोल हैं, जिनमें दो हैट्रिक भी हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में केवल दीपिका ने ही अहम भूमिका निभाई है। लालरेमसियामी, नवनीत कौर, मुमताज खान, नेहा, साक्षी राणा और सुनेलिता टोप्पो ने भी टीम जिताने में अहम योगदान दिया है। मिडफील्ड में नवनीत कौर ने मौके बनाए और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। वहीं कप्तान सलीमा टेटे ने अपनी शानदार कप्तानी से टीम को मजबूती प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here