एशिया कप राइजिंग स्टार: शतकवीरों की सूची में तिलक वर्मा शीर्ष पर, वैभव-कुशाग्र भी शामिल

0

नई दिल्ली : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया था जिसमें भारत को हार मिली और टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था। सेमीफाइनल में भारत ने 317 रन का स्कोर बनाया था, लेकिन टीम के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए और भारत को हार झेलनी पड़ी थी। अब इस टूर्नामेंट में पहले सेमीफाइनल तक शतकों की बात करें तो कुल 7 सेंचुरी लगे जिसमें भारतीय कप्तान तिलक वर्मा पहले नंबर पर रहे जिन्होंने सबसे ज्यादा 2 शतक लगाए।

शतकवीरों की सूची में तिलक वर्मा सबसे आगे, वैभव-कुशाग्र भी शामिल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच तक सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तिलक वर्मा पहले स्थान पर रहे जिन्होंने 4 मैचों में कुल 2 शतक लगाए। इसके अलावा भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले अन्य दो बल्लेबाज तिलक वर्मा के अलावा वैभव सूर्यवंशी और कुमार कुशाग्र रहे। वैभव ने भी 4 मैचों में एक शतक लगाया जबकि कुमार कुशाग्र ने भी 4 मैचों में एक ही शतक लगाया।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में लसिथ क्रूसपुले, हरप्रीत सिंह भाटिया और सिनेथ जयवर्धने शामिल हैं जिन्होंने एक-एक शतक लगाए हैं। यानी इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच तक लगे 7 शतकों में तिलक वर्मा ने दो शतक लगाए जबकि अन्य 5 बल्लेबाजों ने एक-एक शतक लगाए। हालांकि इनमें से सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल वैभव सूर्यवंशी ने किया था जिन्होंने लीग मैच में यूएई के खिलाफ सबसे बड़ी 204 रन की पारी खेली थी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल तक शतक लगाने वाले बैटर्स
बल्लेबाज मैट पारी रन बेस्ट स्कोर 100
तिलक वर्मा 4 3 260 107 2
वैभव सूर्यवंशी 4 4 281 204 1
लसिथ क्रूसपुले 4 4 260 116 1
हरप्रीत सिंह भाटिया 3 3 169 130 1
सिनेथ जयवर्धने 4 4 147 105 1
कुमार कुशाग्र 4 4 141 117 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here