ILT20 2026: एमआई-नाइट राइडर्स मुकाबले के बाद बदली शीर्ष खिलाड़ियों की सूची, पूरन टॉप-5 में शामिल

0

नई दिल्ली : इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20) 2026 के 7वें मैच में 26 नवंबर (गुरुवार) को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी अबु धाबी नाइट राइडर्स को 36 रनों से मात दी। इस मुकाबले के बाद अंकतालिका में जहां एमआई की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं टॉप 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट में भी कई बदलाव देखने को मिले।

टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में इब्राहिम जादरान नंबर 1 पर काबिज हैं, वहीं निकोलस पूरन की टॉप 5 में एंट्री हो गई। पाकिस्तान के पूर्व टी20 कप्तान बाबर आजम टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए। बाबर आजम के नाम अब तक 87 रन दर्ज हैं। जादरान के अलावा पॉल वाल्टर दूसरे और न्यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर फिन एलन तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसल परेरा ने भी चौथे स्थान पर जगह बनाई।

अगर टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद अब 6 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं खुजैमा तनवीर सर्वाधिक 8 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। डेविड वीजा, शादाब खान और जाहूर खान तीनों के नाम 5-5 विकेट दर्ज हैं। यह तीनों खिलाड़ी टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में क्रमश: तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर हैं। क्रिस जॉर्डन के नाम भी पांच विकेट दर्ज हैं लेकिन वह छठे स्थान पर हैं।

एमआई बनाम नाइट राइडर्स (7वें) मैच के बाद ILT20 2026 के टॉप 5 बैटर
खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
इब्राहिम जादरान 2 2 134 134.00 152.27 9 7
पॉल वाल्टर 2 2 115 57.50 171.64 13 6
फिन एलन 2 2 100 50.00 169.49 9 5
निकोलस पूरन 3 3 97 48.50 112.79 11 2
कुसल परेरा 3 3 97 32.33 134.72 12 2
एमआई बनाम नाइट राइडर्स (7वें) मैच के बाद ILT20 2026 के टॉप 5 बॉलर
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
खुजैमा तनवीर 3 12.0 72 8 13.63 109 0 0
नूर अहमद 2 8.0 48 6 10.00 60 1 0
डेविड वीज़े 2 8.0 48 5 7.00 35 0 0
शादाब खान 3 9.0 54 5 12.40 62 0 0
जाहूर खान 3 7.1* 43 5 10.20 51 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here