न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड घोषित, दो दिग्गज खिलाड़ी बाहर

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार (28 नवंबर) को टीम का ऐलान कर दिया। दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन और मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है। जैक क्लेटन और कोरी रोकिचिओली को 13 सदस्यीय टीम में पहली बार टेस्ट के लिए चुना गया है। क्वींसलैंड के बल्लेबाज क्लेटन को शेफील्ड शील्ड में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है, जबकि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर रोकिचिओली को घरेलू क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की बदौलत पैट कमिंस की कप्तानी वाली इस टीम में जगह मिली है।

27 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज क्लेटन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 40.17 के औसत से 2732 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। शेफील्ड शील्ड के मौजूदा सीजन में, उन्होंने नौ पारियों में 74.83 की औसत से 449 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। रोचिचिओली ने शेफील्ड शील्ड में 33.88 के औसत से 18 विकेट लिए हैं। 29 वर्षीय इस ऑफ-स्पिनर ने 59 फर्स्ट-क्लास मैचों में 205 विकेट लिए हैं, जिनमें छह बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी बाहर

ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। नाथन लियोन और मार्नस लाबुशेन के अलावा ब्यू वेबस्टर, कूपर कोनोली और मैथ्यू कुह्नमैन जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल नहीं हैं। निक मैडिनसन और सैम हार्पर की भी वापसी नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका में लाबुशेन के लिए सीरीज काफी मुश्किल रही। उन्होंने छह पारियों में 21.83 के औसत से कुल 131 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 39 रहा।

9 दिसंबर से शुरू होगा न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा, चार टेस्ट खेले जाएंगे

नाथन लियोन ने दो टेस्ट मैचों में 43.66 के औसत से छह विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 2 विकेट लेना रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में वेबस्टर ने 64 रन बनाए, जबकि केपटाउन में खेले गए निर्णायक मैच में शामिल रहे कोनोली ने दो पारियों में 29 रन बनाए और एक विकेट लिया। चार टेस्ट मैचों की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी, जिसका पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में मैच होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जैक क्लेटन, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, कोरी रोचिसिओली, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here