क्राइस्टचर्च में कीवी गेंदबाजों का दबदबा, शुरुआती झटकों से बैकफुट पर भारत

0

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के 356 रन पर आउट करने के बाद भारतीय टीम क्राइस्टचर्च में दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में बैकफुट पर है। दूसरे दिन शनिवार (28 नवंबर) को चाय के विश्राम तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 59 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। भारत इस तरह से न्यूजीलैंड से अभी 297 रन पीछे है। भारत ने दूसरे सत्र में यशस्वी जायसवाल (0), देवदत्त पडिक्कल (21) और कप्तान शुभमन गिल (17) के विकेट गंवाए।

ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल 17 रन पर क्रीज पर है। भारतीय टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए 98 रन और बनाने हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने दो और मैट हेनरी ने एक विकेट लिया। यशस्वी पहले ही ओवर में आउट हो गए। मैट हेनरी ने उन्हें बोल्ड किया।पडिक्कल और गिल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन जेमीसन की उछाल लेती गेंद पर आउट हो गए।

आकाशदीप का शानदार प्रदर्शन, पांच विकेट लेकर मचाई हलचल

इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 246 रन से आगे बढ़ाई। उसकी पारी का आकर्षण टॉम ब्लंडेल की बल्लेबाजी रही जिन्होंने 211 गेंद पर 89 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स (36) अपने कल के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ पाए। उनके आउट होने के बाद नाथन स्मिथ (26), जैमीसन (19) और हेनरी (19) ने उपयोगी योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में आकाशदीप सबसे सफल रहे। उन्होंने 99 रन देकर पांच विकेट लिए। गुरनूर बराड़ और अंशुल कम्बोज ने दो-दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here