महापौर अंकुर क्रिकेट लीग अंडर-16 में सागर डिवीजन की जीत

0

भोपाल। अंकुर क्रिकेट अकादमी एवं नगर निगम, भोपाल द्वारा आयोजित महापौर अंकुर क्रिकेट लीग में सागर डिवीजन क्रिकेट एशोसिएशन ने अपने दूसरे मैच के दूसरे दिन क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल की दूसरी पारी को 138 रनों पर समेट दिया क्रिकेट क्लब ऑफ भोपाल की ओर से मयंक पटेल 42 रन, अभिनव जैन 28 रन, वेदांत जाचक 20 रन, आर्यन गुप्ता ने 17 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। सागर डिवीजन की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश जैन 4 विकेट, अभिजीत कुरेरिया 4, मोहित लखेरा ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को योगदान दिया। जवाब में सागर डिवीजन ने 96 रनों का लक्ष्य 6 विकेट रहते प्राप्त कर लिया उनकी ओर से दीवा सिंह 13 रन, देविक पाठक 13 रन, अर्पित खरे 27 रन नाबाद, अमर राजोरिया ने 22 रन पर नाबाद रहकर अपनी टीम को योगदान दिया। महापौर लीग का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विधायक मध्यक्षेत्र, सुरेन्द्र नाथ सिंह एवं भाजपा जिलामंत्री, सुधीर जाचक द्वारा यश जैन को मैच में 8 विकेट लेने के लिए प्रदान किया गया।