भोपाल |अंकुर क्रिकेट अकादमी ने सागर डिवीजन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर महापौर ट्राफी अंकुर क्रिकेट लीग मुकाबला जीत लिया है। अंकुर मैदान पर मैच के अंतिम दिन अंकुर क्रिकेट अकादमी में 66 ओवर में 236 रन बनाए। इसमें शिवांस शर्मा 59, सार्थक सोनी 44, आदित्य प्रताप सिंह तोमर 41, अखिल निगोटे ने 32 रन बनाए। अभिजीत खेरिया ने पांच विकेट झटके, मोहित लखेरा को तीन सफलता मिलीं। जवाब में सागर दूसरी पारी में 176 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। सागर की ओर से देवांश केवट (58) ही अर्धशतक जमा पाए। अर्पित खरे ने 32 और फरहान ने 23 रनों का योगदान दिया। सार्थक सोनी और भाग्य स्वामी 4-4 विकेट झटके। दिन का खेल खत्म होने तक अंकुर क्रिकेट अकादमी ने 27 ओवरों में 138 रनों का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 117 रन बना लिए थे। सार्थक मैन ऑफ द मैच रहे उन्हें एसपीजी के चेयरमैन एएस सिंहदेव और जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने पुरस्कृत किया।

