भोपाल | शहर के जारिश खान (85 किग्रा) और अरबाज खान (55 किग्रा) ने 41वीं ऑल इंडिया पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। उनके अलावा इंदौर के विक्रम सिंह शेखावत (90 किग्रा) ने स्वर्ण, संजय यादव (70 किग्रा) ने रजत जीता, वहीं ग्वालियर के मनीष कुमार (90 किग्रा) ने डिस्एनेबल में स्वर्ण अपने नाम किया। प्रशांत सिंह (95 किग्रा) और अरविंद रजक (55 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए।

