‘‘अंकुर क्रिकेट लीग अंडर-14 वर्ग में मयंक चतुर्वेदी अकादमी को हराकर अंकुर क्रिकेट अकादमी चैम्पियन’’

0

भोपाल। अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंकुर लीग 2017 के अंडर-14 वर्ग में आज अंकुर क्रिकेट अकादमी एवं मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के बीच निर्धारित 50 ओवर का फायनल मैंच खेला गया। अंकुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 48 ओवरों में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यश साहू ने 91 रन, प्रारब्ध मिश्रा 21 रन, निखिल जोनधलेकर 17 रन, दीपेश यदुवंशी 13 रन, क्रिश मल्होत्रा 12 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों तक नहीं पहुंच सका। अंकुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज नायक ने 2 विकेट, वेदांत जाचक 2 विकेट, तनिष्क यादव 2 विकेट और आदित्य राज सिंह तोमर ने 1 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। जवाब में अंकुर क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर फायनल मैच जीत लिया। वेदांत जाचक ने 52 रनों की शानदार पारी खेलते हुए दोहरा प्रदर्शन किया, शान्तनु करोसिया 33 रन, सत्चीत बब्बर 22 रन, तनष्कि यादव 20 रन, अभिषेक यादव 19 रन और आदित्य राज सिंह तोमर ने 12 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया।
मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए क्रिश मल्होत्रा ने 4 विकेट, प्रारब्ध मिश्रा 3 विकेट, तनिष्क राठौर और राहुल अब्राहम ने 1-1 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। इस तरह अंडर-14 अंकुर क्रिकेट लीग 2017 का फायनल मैच अंकुर क्रिकेट अकादमी ने 1 विकेट से जीत लिया। फायनल मैच का मैन ऑफ द मैच 52 रन एवं 2 विकेट लेने वाले वेदांत जाचक एवं 91 रनों की पारी खेलने वाले यश साहू को संयुक्त रूप से दिया गया। अंकुर क्रिकेट लीग 2017 अंडर-14 फायनल मैच के पुरूस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मध्य क्षेत्र के विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ जी, जिला खेल अधिकारी जोस चाको, रणजी ट्रॉफी चयनकर्ता ब्रिजेश तोमर, मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के कोच सनी भटनागर, भाजपा जिलामंत्री सुधीर जाचक एवं अंकुर क्रिकेट अकादमी के निदेशक ज्योति प्रकाश त्यागी, कोचेस दीपक देशमुख एवं अजय मथुरिया उपस्थित रहे।
मैन ऑफ द सीरीज – वेदांत जाचक
बेस्ट बेट्समैन – तनिष्क यादव
बेस्ट बॉलर – मयंक अवस्थी

भोपाल