भोपाल। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में सतत भागीदारी और उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्पर्धाओं में प्राप्त पदकों से प्रदेश को गौरव हासिल हुआ है। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश के केनो स्लाॅलाम के दस खिलाड़ियों का एक दल चैक रिपब्लिक और जर्मनी के लिए आज रवाना हुआ। इस दल में शामिल वाटर स्पोट्र्स अकादमी के चार खिलाड़ी तथा दो पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 16 से 18 जून 2017 तक चैक रिपब्लिक के प्राग में आयोजित केनो स्लाॅलाम वल्र्ड कप-1 तथा 23 से 25 जून 2017 तक जर्मनी के आॅग्सवर्ग में आयोजित केनो स्लाॅलाम वल्र्ड कप-2 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय दल में अकादमी के खिलाड़ी प्रिन्स परमार, विश्वजीत कुशवाह, धर्मेन्द्र वर्मा और कु. चम्पा मौर्य एवं अकादमी की पूर्व खिलाड़ी कु. आरती पाण्डे और कु. गणेश्वरी धु्रर्वे शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी भोपाल की कु. जान्हवी श्रीवास्तव, वीरेन्द्र बाथम, धीरज कीर तथा इंदौर के कुलदीप सिंह कीर भी भारतीय दल में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पदक जीतकर लाएं
केनो स्लाॅलाम वल्र्ड कप में भागीदारी कर रहे खिलाड़ियों को प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि केनो स्लाॅलाम वल्र्ड कप में शानदार प्रदर्शन करें और पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करें। उल्लेखनीय है कि केनो-स्लाॅलाम खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को इसका उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए खेल मंत्री की पहल पर महेश्वर में देश का पहला स्लाॅलाम कोर्स प्रारंभ किया गया है। यहां पिछले दिनों वल्र्ड कप की तैयारी के लिए 15 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । खिलाड़ियों को जर्मन के प्रशिक्षक हेनरिक बीटेक तथा भारतीय प्रशिक्षक फिलिप मैथ्यू और सहायक प्रशिक्षक अस्टिन ने केनो स्लाॅलाम विधा का विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
क्या है केनो स्लाॅलाम
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि नदी के तेज बहते पानी में खेले जाने वाला खेल केनो स्लाॅलम में खिलाड़ी को स्लाॅलम बोट में बैठकर हवा में लटके हुए गेट को बिना छुए तेजी से कम से कम समय में पार करना होता है। स्लालम कोर्स में कम से कम 18 और अधिकतम 25 गेट होेते हैं। कोर्स की लम्बाई कम से कम 200 मीटर और अधिकतम 400 मीटर होती है। इस खेल में डाउन स्ट्रीम (नदी के बहाव) में बनाए गए गेट के अलावा अप स्ट्रीम (विपरीत बहाव) में बनाए गए 6 गेट को पार करना भी आवश्यक है, तभी कोर्स पूर्ण होता है। केनो स्लाॅलाम में बालक-बालिकाओं के व्यक्तिगत इवेन्ट और टीम इवेन्ट होते हैं। व्यक्तिगत इवेन्ट में के-1, सी-1, एवं सी-2 तथा टीम इवेन्ट में 3xसी-2 शामिल हैं। ख्ेाल संचालक श्री उपेन्द्र जैन ने उम्मीद जताई है कि महेश्वर में स्थापित केनो स्लाॅलाम कोर्स का खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और वे वल्र्डकप में पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करेगें।

