भोपाल। अयोध्या बाय पास स्थित उडान अकादमी का एक माह का समर कैम्प आज सम्पन्न हो गया। इस वर्ष अकादमी में क्रिकेट व बैडमिन्ट खेल मंे कुल 390 खिलाडियों ने खेल की बारीकियों से अवगत कराया गया। क्रिकेट में अंडर 10 में उडान ए व अंडर 15 में उडान पिंक ने खिताबी जीत हासिल की। समर कैम्प का समापन एवं पुरस्कार वितरण स्पोर्ट्स प्रमोर्ट्स गु्रप के चैयरमैन अरूणेश्वर सिंहदेव ने राजधानी के प्रख्यात कार्डियोलॉलिस्ट डॉ सीजी गौतम की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर बैडमिन्टन के नेशनल प्लेयर रोहित भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भव्य पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि अरूणेश्वर सिंहदेव ने खिलाडियों से कहा कि वे जो भी काम करें पूरे शिद्दत से करें। एक अच्छा खिलाडी बनने के साथ-साथ देश के अच्छे नागरिक के रूप में अपने आप को स्थापित करें। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें तथा अपने कोच की बातों को बडे ध्यान से सुने तथा उसका पूरा अनुसरण करें। तेजी के दौर में आपके सामने हर दिन बहुत सी कठिनाईयॉ आयेगी, जिसका आपको डटकर मुकाबला करना होगा। जो उनके लिए मुख्य चुनौती है। इसके साथ ही पढाई और खेल के बीच सही सामन्जस्य बनाये। जो आपको दबाव से मुक्त रखेगा। राजधानी के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सीजी गौतम ने खिलाडियों से आव्हान किया कि वे जंक फूड से दूरी बनाये, जो उन्हें जीवन भर स्वस्थ रखने में मदद करेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि आज के दौर में हर व्यक्ति को अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखना चाहिये तथा रेग्यूलर 40 मिनिट पैदल चलकर आप अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। अतिथियों का स्वागत चीफ कोच मोहसिन हसन सिद्धिकी, सूरज बागजेई, राहुल पिल्लई, ओजस यादव, निहाल शर्मा ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन दामोदर प्रसाद आर्य ने किया। क्रिकेट में अंडर 10 व अंडर 15 आयु वर्ग मंे मुकाबले आयोजित किये गये। अंडर 10 में उडान ए व अंडर 15 में उडान पिंक ने खिताबी जीत हासिल की। इस अवसर पर मुंबई की टाटा अकादमी से तीन मैचांे की श्रंखला में उडान क्रिकेट अकादमी को 2-1 से जीत दिलाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निहाल शर्मा, आलिफ हसन व निशांत सेवारमानी को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

