भोपाल। चीन के गुन्झेऊ शहर में खेले गए ब्रिक्स खेलों में मप्र के अंजुल नामदेव ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। स्पर्धा के अंतिम दिन सोमवार को अंजुल ने क्यांगशू इवेंट में सर्वाधिक 9.63 अंक हासिल किए। भारतीय वूशु दल का प्रतिनिधित्व करते हुए अंजुल कुल 28.65 अंक के साथ अंक तालिका के शीर्ष स्थान पर पहुंचे। जबकि चीन के खिलाड़ी को 28.60 अंकों के साथ रजत से संतोष करना पड़ा, वहीं रूस के खिलाड़ी ने 27.6 अंक हासिल कर कांस्य जीता। यहां प्रदेश की ही एक अन्य खिलाड़ी पूर्वी सोनी चौथे स्थान पर रहीं। अंजुल की इस उपलब्धि पर उनके कोच मनोज गुप्ता एवं सारिका गुप्ता ने खुशी जाहिर की है। ब्रिक्स खेलों में आठ सदस्यीय भारतीय वूशु दल ने 2 स्वर्ण, चार रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक हासिल किए हैं।

