भोपाल के खिलाडियों ने भारतीय टीम को बनाया थ्रोबॉल चैंपियन

0

भोपाल। नेपाल में खेले गए वर्ल्ड खेलों में भारतीय थ्रोबॉल टीम (दोनों वर्गों) विजेता बनी। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भारत ने बांग्लादेश को और महिला वर्ग में पाकिस्तान को शिकस्त दी। काठमांडू में हुए स्पर्धा के पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में भोपाल के कमल कुशवाहा के नेतृत्व में उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश को लगातार दो सेट में 15-12, 15-10 से हराया। जबकि महिला वर्ग के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 15-9, 15-13 से हराया। पुरुष टीम ने इससे पहले पाकिस्तान को 15-12, 16-14 से, मलेशिया को 15-9, 15-11 से हराया था। उसके बाद उसे कनाडा से बाई मिला। वहीं महिला टीम ने मलेशिया को 15-10, 15-13 से, नेपाल को 15-11, 15-8 से हराया। टीम में भोपाल के कमल कुशवाह (कप्तान), मिथुन वर्मा, चंद्रकांत हरडे और पवन तिवारी शामिल रहे। कोच आशीष सक्सेना और सचिव अविनाश बुरबुरे ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।