भोपाल। विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर शहर, प्रदेश व देश को गौरवान्वित करने वाले राजधानी के शटलर्स बसंत कुमार सोनी, सुनील देसाई व पूनम तत्ववादी को आज भेल स्पोर्ट्स क्लब में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैडमिन्टन परिवार से जुडे लोगों ने उन्हें गुलदस्ता दिया व स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
प्रतिदिन की तरह सुबह 6.30 बजे भेल स्पोर्ट्स क्लब के बैडमिन्टन हॉल मेें अपनी रेगुलर प्रेक्टिस के बाद एकत्रित हुए सभी बैडमिन्टन खिलाडियों ने पहले को तीनांे खिलाडियों की उपलब्धि बताई। उसके बाद केक काटा गया। तीनों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। डॉ राजेन्द्र श्रीवास्तव ने तीनों खिलाडियों को योनेक्स के रैकेट दिये। उल्लेखनीय है कि कोचीन में खेली गई विश्व सीनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में भोपाल के तीन खिलाडियों से भाग लिया। जिसमें बसंत कुुमार सोनी से रजत, पूनम तत्तवादी ने कॉस्य व सुनील देसाई ने बसंत सोनी के साथ मिलकर युगल स्पर्धा में क्वार्टर फायनल तक का सफर तय किया था। बसंत सोनी खनिज विभाग में, सुनील देसाई व पूनम तत्ववादी दोनों बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं।
इस अवसर पर सर्वश्री जय सिंह, कुलवंत सिंह पुरी, जी शेखर, दीप सिंह, विनय सिंह, प्रमोद सिंह, डॉ राजेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ अश्विनी स्याल, डॉ दिनेश जोशी, लखवीर सिंह गिल, राजीव अग्रवाल, दलविन्दर सिंह, ए. मुरलीधरन, उमेश शर्मा, चंद्रशेखर अग्रवाल, अश्विन शर्मा, लखविन्दर सिंह, विनोद शर्मा, जितेन्द्र मेहरा, आशीष मिश्रा, दर्शन चावला, रवि कुमार, सुधीर काले, संजय सिंह, सुधीर उपासनी, गोविन्द पंजवानी, प्रसन्ना हलदे, दीपक यादव, मनीष तहलियानी, अनिल बालानी, डॉ राजेश चावला, नरेन्द्र कुमार, अंकुर, मुकेश सिंह, राहुल अग्रवाल, ए नायक, दामोदर प्रसाद आर्य सहित बडी संख्या मंे खिलाडी उपस्थित थे।

