अंकित, मोहनीश, अमी, कमल, अनुष्का, सुहेल अंसारी, सुदेश, पंकज सहित प्रदेश की कई खेल हस्तियां होंगी सम्मानीत

भोपाल। 22 वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स खेल अवॉर्ड समारोह का आयोजन कल 25 सितम्बर ·को समन्वय भवन में प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। समारोह में ओलंपियन अंकित शर्मा, अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी अमी कमानी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहनीश मिश्रा सहित प्रदेश के तीस खिलाडिय़ों, प्रशिक्षको, खेल पत्रकार, प्रमोटर्स आदि को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उपेन्द्र जैन संचालक खेल एवं युव· कल्याण होंगे। अध्यक्षता श्री विजेश लूनावत उपाध्यक्ष म.प्र. भाजपा करेंगे। इस मौके पर श्री बी.एल. दास प्रादेशिक प्रबंधक एल.आई.सी., श्री ए.एस. सिंहदेव अध्यक्ष भोपाल रायफल क्लब, श्री. एल. यादव अर्जुन अवॉडी, जलाल उद्दीन अर्जुन अवॉडी, जे.पी. यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, समीर दाद ओलंपियन हॉकी एवं अंकित शर्मा अतिथि खिलाड़ी के रुप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन सचिव इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कामेंटेटर दामोदर आर्य करेंगे।
सम्मानित खिलाडिय़ों की सूची इस प्रकार है:-
स्पोर्ट्स मैन ऑप द ईयर: अंकित शर्मा (एथलेटिक्स मुरैना)
श्रेष्ठ खिलाड़ी: मोहनीश मिश्रा (क्रिकेट रीवा), अमी कमानी (बिलिर्यड्स+स्नूकर इंदौर), कमल कुशवाहा (थ्रोबॉल भोपाल), शिवम शुक्ला (साफ्ट टेनिस ग्वालियर)
प्रतिभा खिलाड़ी: मनीषा कीर (शूटिंग म.प्र. अकादमी), दिव्या पवार (बॉक्सिंग म.प्र. अकादमी), अनुषा कुटुम्बले (टेबल टेनिस इंदौर), अयुष्मान अरगरिया (टेनिस ग्वालियर), पलक मलिक एवं सोहम सिंह कुशवाहा (संयुक्त बास्केटबाल भोपाल), प्रीति यादव (क्रिकेट भोपाल)
लाइफ टाइम: सोहेल अंसारी (क्रिकेट भोपाल)
कोच अवॉर्ड: आनंद स्वामी (टेनिस खेल विभाग सीहोर), सुधीर वर्मा (कोच अवॉर्ड बैडमिंटन धार), बलबीर कौर (क्रिकेट साई), सुदेश सांगते (साफ्ट टेनिस देवास), पंकज जैन (बेसबाल औबेदुल्लागंज), नेहा कश्यप (बाक्सिंग साई)
स्पेशल अवॉर्ड: डॉ. एस.के. गुप्ता (भोपाल), प्रकाश मिश्रा (बास्केटबाल रतलाम)
खेल स्पोर्ट्स: डॉ. राजेश मिश्रा (एथलेटिक्स भोपाल), एम.के. धोलपुरी (डीएसओ शिवपुरी), प्रेमसिंह यादव (बॉडी बिल्डिंग उज्जैन)
खेल पत्रकार: रवि तिवारी (फ्री प्रेस इंदौर), प्रवीन अग्रहरि (यश भारत जबलपुर), जितेन्द्र सक्सेना (राज एक्सप्रेस भोपाल), महेन्द्र व्यास (खेल विभाग भोपाल), मोहन द्विवेदी (दूरदर्शन भोपाल)
खेल संस्थान: विद्या भारती मध्यभारत प्रांत स्कूल भोपाल, टीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कॉलेज भोपाल
क्लब अवॉर्ड: भोपाल हैल्थ क्लब भोपाल

