टेबल टेनिस में इंदौर की धाक

0

भोपाल। इंदौर ने टेबल टेनिस में अपनी धाक कायम रखी। उसने सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस स्पर्धा के बालक और बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं एसपीएस की मानसी श्रीवास्तव और ऐश्वर्या जैन ने भोपाल के लिए एक-एक कांस्य पदक जीते।

आईईएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एकल मुकाबले खेले गए। यहां बालक वर्ग के अंडर-14 आयु समूह में एडवांस अकादमी इंदौर के अंश गोयल ने अविराज को 3-0 से हराया। जबकि अंडर-17 आयु समूह में रोशन जोशी ने कबीर जैन को 3-0 से हराया। अंडर-19 में तन्मय चौकसे ने देव्यांशु को 3-0 से हराया। बालिका वर्ग के अंडर-14 आयु समूह में जानवी नटकर ने लक्षा बियानी को 3-1 से, अंडर-17 में श्रवी जैन ने काव्या दिवाकर को 3-0 से और अंडर-19 में खुशी जैन ने इशिता दास को 3-1 से हराया।