राज्य शालेय एथलेटिक्स में भोपाल संभाग के धावकों ने जीते 16 स्वर्ण

0

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेजबान धावकों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यहां भोपाल संभाग के खाते में कुल 36 मेडल्स आए। इसमें 16 गोल्ड, 13 सिल्वर और 7 ब्रांज शामिल हैं। भेल स्पोर्ट्स क्लब में खेली जा रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु समूह में बालक और बालिकाओं के 200 मी., 600 मी., 1500 मी. की दौड़, 3000 मी. 5000 मी. पैदल चाल, लंबी कूद, चक्का फेंक आैर गोला फेंक के इवेंट हुए। प्रतियोगिता 28 सितंबर तक खेली जाएगी।
पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण: गौरव यादव, बुंटी नाथ, एकता डे, ओजस्वनी, इस्तियाक अहमद, रितेश ओरे, विश्वेंद्र सिंह, राजन सिंह, नेहा भाटिया, मार्टिना, शालिनी चौधरी, वजहत अली खान, जयेश जैकवाड़, नेहा यादव, तेजिंदर कौर व बबिता पटेल। रजत: करीमउद्दीन, बुशरा खान, विकास यादव, सरवजीत पटेल, स्नेहा यादव, शोभा, सृष्टि, भव्या दुबे, हरुण हसन, पियूष बघेल, अरविंद शर्मा, पायल यादव एवं मुस्कान कुशवाहा। कांस्य: करीमुद्दीन, अंशिका, राजकिशोर, स्नेहा यादव, इम्मानुल पाउल, श्रेष्ठा और अनुष्का वर्मा।