भोपाल। विक्रमादित्य काॅलेज में पढ़ने वाले आकाश भदौरिया ने 5वीं ओपन नेशनल कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। श्रीअरविंदो स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में आकाश ने पहली रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमेन आदित्य नारोलिया एवं प्रिंसिपल डाॅ. दीपिका सिंह ने खुशी जाहिर की है।

