एम्स भोपाल ने माखनलाल विवि को 111 रन से हराया

0

भोपाल। मुकेश उपाध्याय (136) की शतकीय पारी की बदौलत एम्स ने एनके राई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय पर 111 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह उसकी इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर बुधवार को एम्स ने पहले खेलते हुए 4/210 रन बनाए। जवाब में माखनलाल के बल्लेबाज सैकड़ा पारी भी नहीं कर पाए। उनकी पूरी टीम 99 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गई। एम्स की ओर से मुकेश उपाध्याय ने तीन और रितेश ने दो बल्लेबाजों को चलता किया। मुकेश उपाध्याय को मैन आॅफ द मैच प्रदान किया गया।