आरसीसी और रेलवे बॉयज एनके राई क्रिकेट में जीते

0

भोपाल | आरसीसी और रेलवे बॉयज ने शुक्रवार को दूसरे एनके राई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। ओल्ड कैंपियन मैदान पर एमएमजी ने पहले खेलते हुए 76 रन बनाए। इसमें ऋषि ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। रेलवे बॉयज की ओर से आदी पाठक ने चार विकेट झटके। वहीं जीत और अनिकेत को दो-दो विकेट मिले। जवाबी पारी में रेलवे बॉयज ने एक विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए। इसमें उमेश ने 29 और पलाश ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में शेखर को इकलौती सफलता मिली। आदी पाठक मैन अॅाफ द मैच चुने गए। दिन के दूसरे मुकाबले में आरसीसी ने चाणक्य अकादमी को आठ विकेट से हराया।