सगीर तारिक इलेवन व मंसूरी क्लब की आसान जीत

0

भोपाल। खिताब की प्रबल दावेदार सगीर तारिक इलेवन ने भोपाल स्ट्राईकर को 72 रनों से तथा मंसूरी क्लब ने राजा क्लब को 33 रनों से पराजित कर आज से प्रारंभ हुई विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया। आज मैचों के दौरान कृषि मंडी के डायरेक्टर भगवान सिंह, एमआईसी सदस्य व बीसीएलएल के डायरेक्टर केवल मिश्रा, समाज सेवी मुन्नु भाई व गोपाल पाण्डे ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता भेल, एफ सेक्टर खेल मैदान पर खेली जा रही है।

आज के पहले मुकाबले में स्टॉर खिलाडियांे से सजी सगीर तारिक इलेवन ने शेरा 34, मनोज 29 व विजय 19 रन की आकर्षक पारियों की बदौलत निर्धारित ओवरांे में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए भोपाल स्ट्राईकर केवल 63 रन बना सकी। सलामी बल्लेबाज दीपक 26 ने ही कुछ संघर्ष किया। दूसरे मैच में आकाश के 22 गेंदांे पर 8 छक्कों की मदद से बनाए गए नाबाद अर्धशतक 58 रनों की दर्शनीय पारी के सहारे मंसूरी क्लब ने राजा क्लब के खिलाफ 5 विकेट पर 135 रनों का पहाड सा स्कोर खडा किया। राजा क्बल की ओर से नीलेश व अंकुर ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजा क्लब निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 106 रन बना सका। राजा, नीलेश व कुंबे ने 17-17 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से नवल ने 3 खिलाडियों को आउट किया।